

सिंह (ज्योतिष) | Leo (astrology)
आज हम पाठकों को सिंह (ज्योतिष) | Leo (Astrology) इस लेख के माध्यम सी सिंह राशि के बारे में जानकारी देंगे। जो जातक सिंह राशि अथवा सिंह लग्न से सम्बन्ध रखते हैं उनके लिए यह लेख उपयोगी रहेगा ऐसा मेरा विश्वास है। सिंह (ज्योतिष) | Leo (Astrology) का मतलब एक ही है यह हिंदी और अंग्रेजी में लिखा हुआ है आप किसी भी माध्यम से इस लेख तक पहुँच सकते हैं, आइये बिना किसी देरी के सिंह (ज्योतिष) | Leo (Astrology) के बारे में जानकारी करते हैं।
सिंह (ज्योतिष) | Leo (Astrology) में पंचम राशि है
सिंह (ज्योतिष) | Leo (Astrology) ज्योतिष में पंचम राशि है और इसका ज्योतिष में पांचवां स्थान है। इसका स्वामी सूर्य है। पंचम भाव का स्वामी होने पर भी सूर्य को पंचम भाव का कारकत्व प्राप्त नहीं है। इस स्थान का कारकत्व गुरुदेव बृहस्पति को प्राप्त है। इस राशि में जन्मे लोगों की क्या क्या विशेषताएँ होती हैं, क्या क्या कमियाँ होती हैं, इसके ऊपर हम इस लेख के माध्यम से बता रहे हैं। वो पाठक जिनके प्रश्न का उत्तर इस लेख में प्राप्त नहीं हो पाया हो वह हमें कमेंट कर अपना प्रश्न पूंछ सकते हैं हम यथाशीघ्र उनके प्रश्न का उत्तर देंगे।
सिंह राशि के अच्छे दिन कब आएंगे?
अभी अच्छे दिन के लिए इंतज़ार करना होगा, शनि सिंह राशि पर सप्तम दृष्टि डाल रहे हैं, सभी कार्य विलम्ब से होंगे। 2025 में जाकर पूर्ण राहत मिलेगी। लेकिन बीच बीच में अन्य ग्रहों की दृष्टियां आपके दिनों में अमूल चूल परिवर्तन लती रहेंगी।
- सिंह राशि ज्योतिष में पुरुष राशि मानी गई है।
- इस राशि को काल पुरुष की कुंडली में पंचम स्थान प्राप्त है इसके कारण सिंह (ज्योतिष) | Leo (Astrology) का ज्ञान पर अधिकार है।
- पंचम राशि होने से इसका सम्बन्ध पुत्र से भी होता है।
- पंचम राशि होने से इसका सम्बन्ध जनता से प्राप्त होने वाले धन से भी होता है।
- सिंह राशि का सम्बन्ध ह्रदय से होता है।
- पंचम भाव से प्रेम का विचार होता है और काल पुरुष की कुण्डली में पंचम भाव सिंह राशि को प्राप्त है अतः सिंह राशि से प्रेम का विचार करना भी आवश्यक हो जाता है।
शारीरिक गठन
सिंह (ज्योतिष) | Leo (Astrology) राशि वालों के शारीरिक गतः की बात करे तो इनका हाथ अपेक्षाकृत छोटा होता है। उंगलियों को देखते हुए हथेली कुछ अधिक बड़ी होती है। अगर हाथ को गौर से देखा जाए तो यह मूल में चौड़ा तथा अंगुलियों की ओर पतला होता जाता है। सिंह राशि वालों का मस्तक उन्नत तथा ललाट विशाल होता है। इनके गले, पेट या पैर पर तिल होता है अथवा कहीं गिरने की वजह से हड्डी कमजोर बनी रहती है।
आजीविका और भाग्य
सिंह (ज्योतिष) | Leo (Astrology) राशि वाले व्यक्तियों की आजीविका के बारे में अगर जाना जाये तो ऐसे व्यक्ति आजीविका के जिस क्षेत्र में अधिक सफलता प्राप्त करते देखे गए हैं वह इस प्रकार है। – अभिनेता, स्वागतकर्ता एवं प्रबन्धक का पद इनके लिए सर्वश्रेष्ठ है। ये क्रियात्मक कार्य, हृदय-विशेषज्ञ, शिशु-विशेषज्ञ, क्रीड़ा क्षेत्र का निदेशक आदि पेशों में भी सफलता प्राप्त करते हैं। सिंह राशि के लोग अच्छे लेखक, सम्पादक, अनुवादक, भाषणकर्त्ता, उपदेशक तथा राजनीतिक नेता भी बनते देखे गए हैं। लेकिन पाठक अगर बिलकुल सटीकता से आजीविका के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको जन्मकुण्डली का विश्लेषण किसी भी कुशल ज्योतिषी से अवश्य करा लेना उचित होगा।
व्यवसाय
सिंह (ज्योतिष) | Leo (Astrology) वाले जातक सदैव पूर्ण ईमानदारी से किसी भी कार्य को करते हैं। उनके अपने कार्य में सफलता प्राप्त करने के 70 प्रतिशत योग होते हैं। इस राशि के जातक विदेश नीति और कूटनीतिज्ञ के रूप में वे पर्याप्त यश अर्जित करते हैं। नेतृत्व करने की क्षमता होने के कारण, वह सभी क्षेत्र सिंह राशि वालों सफलता देने वाले सिद्ध होते हैं। सिंह राशि के जो लोग व्यवसाय अथवा नौकरी न करें तो उन्हें किसी कला की ओर ध्यान देना पड़ता है। उसमें उन्हें सफलता प्राप्त होगी। इस राशि वालों को धातु और पत्थर संबंधी व्यवसाय में सफलता मिलती देखी गई है। भावुकता को व्यवसाय से अलग रखें। इस राशि के लोगों को जुआ खेलना भी पसन्द हो सकता है। सिंह राशि वाले व्यक्ति अच्छे वकील बन सकते हैं।
इस लेख में हमने सिंह राशि के बारे में लिखा है, इस लेख को समय समय पर अपडेट करते रहेंगे वो मित्र जिनके प्रश्न के उत्तर इस लेख में नहीं मिल सके, वो मित्र बिना संकोच के अपने प्रश्न अवश्य लिखें इससे हमें अपने आर्टिकल में सुधार करने की प्रेरणा मिलती है।
Astrologr Sanjeev Chaturvedi 7983159910
इसे भी पढ़ें-